जिस संकुल समन्वयक को कलेक्टर कोरबा ने हटाया।उन्ही भूपेश नेताम को पुनः गढ़उपरोड़ा का प्रभार।*

Views

 


 कोरबा जिला शिक्षा विभाग हमेशा विवादित के नाम से जाना जाता है।कभी प्रधान पाठक पदोन्नति,युक्तिकरण,निलंबन बहाली हमेशा विवादों से नाता रहा है।जिसका जीता जागता उदाहरण संकुल गढ़उपरोड़ा का है।तात्कालिक कोरबा कलेक्टर द्वारा गढ़उपरोड़ा संकुल का निरीक्षण किया गया।जिसमें मध्यान्ह भोजन लकड़ी में बनाते पाया गया।जबकि गैस से बनाने का शक्त निर्देश है उस आदेश की अवहेलना के कारण संकुल समन्वयक भूपेश नेताम को हटा दिया गया था। इस कारण प्रभार सतरेंगा समन्वयक को दिया पर अब जैसे ही नए कलेक्टर कोरबा प्रभार लिए तब भूपेश नेताम को पुनः प्रभार आदेश होना विवाद को जन्म देता है। कलेक्टर कोरबा को विभाग द्वारा अंधेरे में रख कर आदेशित किया गया है।विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का पावती भी है।सब खेला वही से किया जा रहा है।विभाग अब इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करती है या फिर ठंडे बस्ते में बन्द कर दिया जाएगा समय ही बताएगा।


0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Sidebar Ads