मनेंद्रगढ़- जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिले के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मान एवं पदभार ग्रहण समारोह जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही, जिससे आयोजन उत्साहपूर्ण एवं ऐतिहासिक बन गया।
समारोह में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ शहरी से सौरव मिश्रा, मनेंद्रगढ़ ग्रामीण से रामनरेश पटेल, चिरमिरी से शिवांश जैन, खड़गवां से युधिष्ठिर सिंह, जनकपुर से अंकुर प्रताप सिंह एवं कोटाडोल से रामू सिंह को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। उपस्थितजनों ने सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को उनके नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने अपने संबोधन में कहा कि नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में ब्लॉक अध्यक्षों की भूमिका निर्णायक होगी।जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी को युवाओं, महिलाओं, किसानों एवं आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व के साथ कांग्रेस संगठन जिले में और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाएगा।
जिला पंचायत सदस्य राजेश साहू ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर सशक्त संगठन ही कांग्रेस की वास्तविक ताकत है। नवनियुक्त अध्यक्षों को जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए जनसंघर्ष को तेज करना होगा।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव सामाजिक न्याय एवं समानता की लड़ाई लड़ी है। यह सम्मान समारोह संगठन में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करेगा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता से आती है और सभी ब्लॉक अध्यक्षों को मिलकर पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना चाहिए।
पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने कहा कि आज आवश्यकता है कि कांग्रेस जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय होकर जनता के सवालों को मजबूती से उठाए। यह आयोजन उसी दिशा में एक सशक्त पहल है।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी नेतृत्व एवं समस्त कार्यकर्ताओं के विश्वास के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हैं तथा पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन एवं जनता के हित में कार्य करेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक गुलाब कमरों, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, जिला पंचायत सदस्य राजेश साहू, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस शहरी रूमा चटर्जी, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस ग्रामीण निर्मला चतुर्वेदी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हाफिज मेमन, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री अमोल सिंह मरावी, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मोती सिंह पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, पूर्व जनपद सदस्य रफीक मेमन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विष्णु दास, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता सहित अमर सिंह, आनंद सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शर्मा, श्रीमती पूनम सिंह, भावेश जैन, सैफ नियाजी, मोती सिंह महिला ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण श्रीमती नीलिमा शामल एवं कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह का समापन संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।

Post a Comment