जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अपराधिक मामलों में सख्त त्वरित कार्यवाही करते हुए वर्ष 2025 में हुए दर्ज अपराधों में 94/ प्रतिशत से अधिक मामलों का निकाल किया*

Views

 




* *जिसमें थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा दर्ज प्रकरण में जिले में सर्वाधिक निकाल करते हुए 96.45 प्रतिशत का मामलों का निकाल किया*


जांजगीर-चांपा जिले में *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के नेतृत्व में 2025 वर्ष भर जिले में अपराधों पर नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने में सफलता प्राप्त की गई। जिले में घटित गंभीर अपराधों को सुलझाने, अपराधों के रोकथाम, सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम, साईबर अपरायों के रोकथाम एवं जागरूकता तथा सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से लगातार जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने कई कदम उठाये गये है।


आज दिनांक 31.12.25 को जिले में "प्रेस से मिलिए" कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा बीते वर्ष 2025 की कार्यवाहियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई


जिले की पुलिस ने गंभीर मामलों में त्वरित कार्यवाही कर गहन विवेचना करते हुए अपराध नियंत्रण में अनुकरणीय कार्य किया है तथा जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है।


*पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर के द्वारा 10%से अधिक मामले लंबित नही रखने का निर्देश दिया गया था।जिसके विरुद्ध जांजगीर चाम्पा में केवल 5.92% लंबित रहे।*


*वर्ष 2025 में जिले में वर्ष भर में कुल 5489 अपराधिक मामले दर्ज हुये है जिसमें 5164 मामलों का लगभग 94% मामलों का सफल निराकरण किया गया,जो सफल समाधान दर को दर्शाती है।*

0/Post a Comment/Comments