सिख धर्म सदैव धर्म हित में, समाज हित में सेवा करने, बलिदान देने में सबसे आगे रहा है सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह के चारों पुत्रों ने धर्म की रक्षा हेतु बलिदान दिया था*

Views

 



नरेंद्र अरोड़ा ______एमसीबी/ सिख धर्म सदैव धर्म हित में, समाज हित में सेवा करने, बलिदान देने में सबसे आगे रहा है सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह के चारों पुत्रों ने धर्म की रक्षा हेतु बलिदान दिया था*

वीर बाल दिवस पर शा.नवीन महाविद्यालय जनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में अपना उद्बोधन देते हुए प्राचार्य अतुल कुमार वर्मा ने सिख धर्म में गुरु परंपरा तथा उनके विभिन्न गुरुओं के बलिदान के बारे में विस्तार से बताया गया और कहा गया भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2022 से शुरू के गये इस दिवस के महत्व के बारे में विद्यार्थी जाने और समझें।

कार्यक्रम में वाद- विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता तथा समूह चर्चा के माध्यम से विद्यार्थियों ने सिख धर्म के 10 वें गुरु गोविंद सिंह के बलिदानी पुत्रों साहिबजादे अजीत सिंह, साहिब जादे जुझार सिंह,साहिबजादे जोरावर सिंह, साहिबज़ादे फतेह सिंह के द्वारा अपने राष्ट्र तथा संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए किए गए दिए गए बलिदानों को याद किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य अतुल कुमार वर्मा शिशु मन्दिर के शिक्षक अमित मिश्रा के द्वारा वीर बालकों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम की रूपरेखा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ परमानंद के द्वारा किया गया के महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान के अतिथि व्याख्याता आशुतोष वर्मा तथा अर्थशास्त्र की अतिथि व्याख्याता गीतिका वर्मा के गुरु गोविंद सिंह जी के परिवार के द्वारा राष्ट्र और समाज के प्रति किए गये त्याग और बलिदान के बारे में बताया गया। बीए तृतीय वर्ष के छात्र विद्यासागर के द्वारा उनके वीर बालकों के स्वाभिमान और संघर्ष के अटल एवं दृढ़ निश्चय के बारे में विस्तार से बताया। हिंदी के सहायक प्राध्यापक महावीर पैकरा के द्वारा उनके व्यक्तित्व कृतित्व से विद्यार्थियों को प्रेरणा लेने तथा समाज तथा राष्ट्र के उत्थान में अपने योगदान के बारे में उल्लेख किया। इस अवसर पर सहायक ग्रेड 02 युवराज सिंह जगत , कम्प्यूटर शिक्षक अजय कुमार साहू , निखिल केवट,स्वयंसेवक तारकेश्वर राजवाड़े , मुकेश कुमार वर्मा,सोनू प्रजापति,प्रमोद कुमार बैगा,सुनील अहिरवार, मायावती सिंह ,इमाशी उपाध्याय, सृष्टि केवट, अर्चना जायसवाल, रागनी मौर्य , प्रीती सिंह,सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे हैं।

0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Sidebar Ads