नगर में आयोजित स्वदेशी मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुति देने वाली कालाकर वर्षा सिन्हा को सम्मानित किया गया। वर्षा सिन्हा ने अपने भावपूर्ण नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पारंपरिक वेशभूषा में भरतनाट्य नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। उनकी नृत्य कला से भाव-भंगिमा और मंचीय आत्मविश्वास से निर्णायक मंडल विशेष रूप से प्रभावित हुआ। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मंच पर सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने कहा कि स्वदेशी मेला स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान करता है और ऐसे कलाकार समाज में संस्कृति के संरक्षण का कार्य करते हैं। सम्मान प्राप्त करने पर वर्षा सिन्हा ने आयोजकों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर कला साधना के लिए प्रेरित करेगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कला प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



Post a Comment