JanjgirChampa Suspend : 15वें वित्त की राशि में गड़बड़ी के मामले में पंचायत सचिव निलंबित, जिला पंचायत सीईओ ने की कार्रवाई...

Views

 



राजेश राठौर

दैनिक दर्पण न्यूज़




जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के सलखन गांव के सचिव खेमराज जयकर को जिला पंचायत सीईओ ने निलंबित कर दिया है..


 सचिव के ऊपर 15वें वित्त की राशि में गड़बड़ी करने का आरोप है. सचिव पर यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव सेवा अधिनियम 1999 के तहत की गई है..


जारी आदेश के अनुसार, सलखन गांव के सचिव खेमराज जयकर के खिलाफ 15वें वित्त की राशि में गड़बड़ी की शिकायत की गई थी. इसके बाद जनपद पंचायत स्तर पर जांच कमेटी गठित की गई थी.. 


जांच के बाद सचिव खेमराज जयकर के खिलाफ लापरवाही, अनियमितता पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने निलंबित करने का आदेश जारी किया है...


0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Sidebar Ads