विश्व हिन्दी दिवस पर आनंद फाउंडेशन द्वारा आयोजित की गई गोष्ठी, सप्रे जी को किया गया याद

Views


गौरेला पेण्ड्रा मरवाही  : विश्व हिन्दी दिवस पर साहित्य, समाज एवं कला को समर्पित संस्था आनंद फाउंडेशन द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पं माधवराव सप्रे प्रेस क्लब के उद्यान में पं माधवराव सप्रे जी की प्रतिमा के समक्ष आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय एवं संयोजक आशुतोष आनंद दुबे रहे। 


पं माधवराव सप्रे जी को उनकी हिन्दी सेवा के लिए किया गया याद 


कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों तथा उपस्थित साहित्यप्रेमियों द्वारा पं माधवराव सप्रे जी की प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण कर प्रसाद का भोग लगाया गया। उनके द्वारा हिन्दी सेवा पर किये गये अथक प्रयासों और उनके आजीवन समर्पण के लिए धन्यवाद करते हुए उनकी स्मृतियों को नमन किया गया। 

मुख्य अतिथि श्री पाण्डेय ने सप्रे जी द्वारा हिन्दी के लिए किये गये कार्यों का स्मरण कर उनके प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट किया। साथ ही हिन्दी के प्रति संस्था द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने संस्था के सदस्यों को आयोजन हेतु बधाई देते हुए आगे भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर करने हेतु प्रेरित किया। 


काव्य गोष्ठी में युवा साहित्यकारों ने किया काव्यपाठ 

 

कार्यक्रम का संचालन आनंद फाउंडेशन के संस्थापक आशुतोष आनंद दुबे द्वारा किया गया। इस अवसर पर युवा कवि श्रेयस सारीवान, युवा कवि विश्वनाथ सोनी ने काव्यपाठ कर माहौल काव्यमय कर दिया। अंत में संस्था के संस्थापक सदस्य अमन सिंह ने कार्यक्रम का आभार व्यक्त कर समापन की घोषणा की। इस अवसर पर काव्यप्रेमी जगदीश राठौर, शशांक शेंडे, अंकित यादव, सत्येन्द्र केशरवानी, जनार्दन श्रीवास, जितेन्द्र सोनी, बृजमोहन कंवर, आकाश कश्यप, मो शोएब खान, अनुपम चौबे आदि छात्र एवं शिक्षक उपस्थित रहे।


0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Sidebar Ads