Gold-Silver Price Today : आज सुबह क्या है सोना-चांदी की कीमत? जानें अपने शहर का ताजा भाव

Views


 Gold And Silver Price / : सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। पिछले बंद भाव 76392 रुपए के मुकाबले गुरुवार को बढ़कर 76453 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी का भाव 90025 रुपये के मुकाबले बढ़कर 91210 रुपये प्रति किलो हो गया। यही भाव शुक्रवार को बाजार ओपन होने तक रहेगा। उसके बाद जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होगी हम आपको अपडेट करते रहेंगे। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 और 14 कैरेट का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या है रेट।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99976453 रुपये  
सोना 99576147 रुपये  
सोना 91670031 रुपये  
सोना 75057340 रुपये  
सोना 58544725 रुपये  
चांदी 99991210 रुपये/किलो  

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹ 71410₹ 77900₹ 58960
मुंबई में सोना का भाव₹71410₹ 77900₹ 58430
दिल्ली में सोना का भाव₹ 71560₹ 78050₹ 58550
कोलकाता में सोना का भाव₹ 71410₹ 77900₹ 58430
अहमदाबाद में सोना का भाव₹ 71460₹ 77950₹ 58470
जयपुर में सोना का भाव₹ 71560₹ 78050₹ 58550
पटना में सोना का भाव₹ 71460₹ 77950₹ 58470
लखनऊ में सोना का भाव₹ 71560₹ 78050₹ 58550
गाजियाबाद में सोना का भाव₹ 71560₹ 78050₹ 58550
नोएडा में सोना का भाव₹ 71560₹ 78050₹ 58550
अयोध्या में सोना का भाव₹ 71560₹ 78050₹ 58550
गुरुग्राम में सोना का भाव₹ 71560₹ 78050₹ 58550
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹ 71560₹ 78050₹ 58550

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोने की कीमत 74 रुपये की गिरावट के साथ 77,018 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी 2025 माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 74 रुपये यानी 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,018 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 12,297 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,647.14 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 274 रुपये की गिरावट के साथ 93,019 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च, 2025 महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 274 रुपये यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93,019 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 24,653 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली बढ़ने से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.22 प्रतिशत की हानि के साथ 31.23 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?

सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Sidebar Ads