शादी का प्रलोभन देकर बनाया शारीरिक संबंध...फिर जो हुआ,डॉक्टर की करतूत जान रह जाएंगे दंग...!!

Views

 


कोंडागांव  :- जिले में एक डॉक्टर ने शादी करने और नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से रेप किया है। पिछले 5 सालों से वह लगातार युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था। ढाई लाख रुपए नगद और सोने के गहने भी ले लिया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है।दरअसल, डॉक्टर सुरेंद्र कुमार साहू जिले के बेलर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ है। इसी इलाके की एक युवती से उसका संपर्क हुआ। दोनों के बीच बातें हुआ करती थी। युवती के आरोपों के अनुसार डॉक्टर ने उसे प्यार के जाल में फंसाया।

शादी करूंगा और फिर नौकरी दिलाउंगा कहा था। साल 2019 से 2023 तक लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।इसी बीच अलग-अलग समय में लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए भी लिए। कुछ गहने भी मांगे थे, जिसे भी दिया। युवती जब भी नौकरी लगाने कहती थी तो टाल मटोल करता रहा। जिसके बाद युवती को पता लग गया था कि, डॉक्टर उसके साथ धोखा कर रहा है। वहीं, युवती 19 अप्रैल को विश्रामपुरी थाना पहुंचकर डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करवा दीयुवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की।

फिर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। SDOP भूपत सिंह धनेश्री ने बताया कि, डॉक्टर धमतरी का रहने वाला है। युवती की शिकायत के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। फिर न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया है

0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2