School Holiday : बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूल द्वारा एक बार फिर से महत्वपूर्ण फैसला लिया जा रहा है। साथ ही समय में बदलाव किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री द्वारा ट्विटर की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही 3 अप्रैल से स्कूल के समय में बदलाव किया जाएगा। दरअसल 1 अप्रैल शनिवार होने की दिशा में स्कूल पर यह नियम 3 अप्रैल से लागू किए जा रहे हैं।
स्कूलों में समय में एक बार फिर से बदलाव
पंजाब में स्कूलों में समय में एक बार फिर से बदलाव किया गया हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल 2023 से 30 सितंबर तक के लिए यह बदलाव किया गया। शिक्षा मंत्री ट्वीट पर जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब में सभी सरकारी, निजी सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त प्राथमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षाएं 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सुबह 8:00 बजे से संचालित होगी। वहीं दोपहर 2:00 बजे तक कक्षा का संचालन किया जाएगा। इससे पहले पंजाब में 1 मार्च को भी समय में परिवर्तन किया गया था। उसमें स्कूलों के समय 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित किए गए थे। पंजाब में 27000 स्कूल हैं जिस पर यह नियम तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगे।
.jpg)
Post a Comment