कोरबा पहुंचे कवियों का अभिनंदन किया छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने*

Views

छत्तीसगढ़ में 12वीं की बोर्ड परीक्षा 12 मार्च और 10वीं की 13 मार्च से

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बार हायर सेकंडरी की परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल तक आयोजित होंगी, जबकि हाईस्कूल की परीक्षा 13 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चलेगी।

होली के दौरान नहीं रखी गई परीक्षा

परीक्षा कार्यक्रम तैयार करते समय होली के त्योहार का भी ध्यान रखा गया है। 21 मार्च को होलिका दहन और 22 मार्च को होली होने के कारण इन दोनों तिथियों पर कोई प्रश्नपत्र निर्धारित नहीं किया गया है। विषयवार समय-सारणी में विद्यार्थियों को अलग-अलग पेपरों की तैयारी के लिए पर्याप्त अंतराल देने का प्रयास किया गया है।

सुबह 9 से दोपहर 12:15 बजे तक होगी परीक्षा

मंडल के अनुसार, 10वीं और 12वीं की सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थी विषयवार परीक्षा कार्यक्रम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देख सकते हैं।

0/Post a Comment/Comments