नरेंद्र अरोड़ा manendragarh___/सेवा सेतु शिविर में बही लाभ की धारा, सैकड़ों हितग्राहियों को मिले कार्ड, प्रमाणपत्र, बीज, उपकरण और आर्थिक सहायता
*आधार, आयुष्मान व राशन कार्ड से लेकर किसान क्रेडिट कार्ड, वन अधिकार पट्टा, सिलाई मशीन, मछली जाल और कृत्रिम अंग तक बांटे गए*
* नरेंद्र अरोड़ा mamendragarh___/*सरकारी सेवाओं के कैंप लगेंगे हर ब्लॉक, नागरिक पाएंगे लाभ ऑन द स्पॉट रहा सेवा सेतु का स्लोगन*
एमसीबी/खड़गवां। सेवा संकल्प अभियान के तहत खड़गवां जनपद पंचायत में आयोजित सेवा सेतु शिविर ग्रामीणों के लिए योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विभिन्न विभागों ने मौके पर ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ते हुए बड़ी संख्या में कार्ड, प्रमाणपत्र, बीज, कृषि सामग्री, आर्थिक सहायता, स्वरोजगार उपकरण, सहायक उपकरण और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं। शिविर में आधार, आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड से लेकर किसान क्रेडिट कार्ड, वन अधिकार पट्टा, जॉब कार्ड और आवास की चाबी तक हितग्राहियों को प्रदान की गई।
स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड अथवा राशन कार्ड नहीं बन पाया है, वे शिविर में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराकर इन सुविधाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब इनका लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।
*स्वास्थ्य विभाग ने 37 हितग्राहियों को बांटी सामग्री*
सेवा सेतु शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 37 हितग्राहियों को विभिन्न सुविधाओं का लाभ दिया गया। इनमें फूड बास्केट, चश्मा, आयुष्मान कार्ड एवं स्टिक का वितरण शामिल रहा। मंत्री ने हितग्राहियों को सामग्री प्रदान करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि किसी भी ग्रामीण को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो तो वह शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले। जिन पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, वे स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर पहुंचकर कार्ड बनवाएं।
*किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड और बीज का लाभ*
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति द्वारा 22 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। वहीं कृषि विभाग द्वारा 22 हितग्राहियों को बीज उपलब्ध कराए गए।
मंत्री ने किसानों को शासन की कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेती-किसानी को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
*राजस्व विभाग ने बांटे किसान किताब, वन अधिकार पट्टा और प्रमाणपत्र*
राजस्व विभाग के माध्यम से 11 हितग्राहियों को डिजिटल किसान किताब, 28 हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा तथा 25 हितग्राहियों को जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इसके अलावा विभाग द्वारा भी 28 हितग्राहियों को वन अधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इससे पात्र ग्रामीणों को अपने अधिकारों और शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी।
*बैंकिंग योजनाओं से भी जोड़े गए हितग्राही*
सेवा सेतु शिविर में बैंकिंग योजनाओं का लाभ भी हितग्राहियों को प्रदान किया गया। सेंट्रल बैंक द्वारा 8 हितग्राहियों को नारी शक्ति योजना के तहत 1-1 लाख रुपये का लाभ दिया गया।
वहीं 2 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत 2-2 लाख रुपये, 7 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत कुल 1 लाख 78 हजार रुपये, 3 हितग्राहियों को 1.50 लाख रुपये तथा 2 हितग्राहियों को एमएसएमई लोन के तहत क्रमशः 7 लाख और 15 लाख रुपये की स्वीकृति/लाभ प्रदान किया गया।
*बिहान योजना से स्वरोजगार की ओर बढ़े 30 हितग्राही*
ग्रामीण महिलाओं और परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से बिहान योजना के अंतर्गत 30 हितग्राहियों को लखपति सहयोग प्रदान किया गया।
इनमें सिलाई मशीन, सेंटरिंग प्लेट, पॉल्ट्री फार्म, धान चक्की सहित विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों के लिए सहायता शामिल रही। इससे ग्रामीण हितग्राहियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के साधन विकसित करने का अवसर मिलेगा।
*मछली पालन और पशुपालन के लिए भी मिली सहायता*
मत्स्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को 3 नग जाल एवं 2 नग आइस बॉक्स वितरित किए गए। वहीं पशुधन विकास विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को 9-9 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई।
इस तरह शिविर में केवल सरकारी दस्तावेज और प्रमाणपत्र ही नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी गतिविधियों के लिए आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए गए।
*राशन कार्ड से लेकर आवास की चाबी तक*
खाद्य विभाग द्वारा 14 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। पंचायत विभाग ने 22 हितग्राहियों को जॉब कार्ड तथा 11 हितग्राहियों को आवास की चाबी प्रदान की।
इससे पात्र परिवारों को रोजगार के अवसरों के साथ आवास जैसी मूलभूत सुविधा का सीधा लाभ मिला।
*महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान*
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को मितानिन प्रशस्ति प्रमाण पत्र तथा 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही पोषण पुनर्वास, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं महतारी वंदन योजना से जुड़े हितग्राहियों को भी लाभ प्रदान किया गया।
*स्वच्छता और उद्यानिकी से जुड़ी सामग्री का वितरण*
एसबीएम विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को स्वच्छता किट प्रदान की गई। उद्यान विभाग द्वारा 7 हितग्राहियों को बैंगन के पौधे तथा 286 हितग्राहियों को पाम ऑयल के पौधे वितरित किए गए।
इससे ग्रामीणों को स्वच्छता के साथ-साथ कृषि एवं उद्यानिकी आधारित गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया गया।
*दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक उपकरण*
समाज कल्याण विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को हाथ-पैर के सहायक उपकरण प्रदान किए गए। वहीं शिविर में कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की सुविधा भी रखी गई, जिससे जरूरतमंद दिव्यांगजनों को स्थानीय स्तर पर सहायता मिल सकी।
*बच्चों के लिए खिलौना एवं वस्त्र दान अभियान की शुरुआत*
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों और परिवारों तक सहयोग पहुंचाने के उद्देश्य से खिलौना एवं वस्त्र दान अभियान का भी शुभारंभ किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर दान सामग्री के संग्रहण एवं वितरण के लिए वाहन को रवाना किया। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से आंगनबाड़ी के बच्चों को खिलौने तथा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को कपड़े, टिफिन और पानी की बोतल वितरित की गई।
*मंत्री ने कहा—सेवा का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना*
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना नहीं, बल्कि पात्र लोगों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ दिलाना है। सेवा सेतु शिविर इसी सोच का हिस्सा है, जहां अलग-अलग विभाग एक स्थान पर आकर ग्रामीणों की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, राशन, किसान सम्मान निधि, महतारी वंदन योजना, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
मंत्री ने बताया कि इसी प्रकार के सेवा सेतु शिविर मनेन्द्रगढ़ और भरतपुर में भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि जिले के अधिक से अधिक ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ममता सिंह, जनपद अध्यक्ष श्याम बाई मरकाम, जनपद उपाध्यक्ष वीरेन्द्र करियाम, कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम, एसडीएम खड़गवां विजेन्द्र सारथी, जनपद पंचायत खड़गवां सीईओ रूपेश बंजारे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, सरपंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
*एक शिविर, अनेक सेवाएं—यही रहा सेवा सेतु का संदेश*
खड़गवां में आयोजित सेवा सेतु शिविर की खासियत यह रही कि एक ही स्थान पर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, वन अधिकार पट्टा, प्रमाणपत्र, बीज, पौधे, स्वरोजगार सामग्री, आर्थिक सहायता, सहायक उपकरण, जॉब कार्ड और आवास की चाबी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस तरह शिविर ने शासन की योजनाओं को कागज से निकालकर सीधे हितग्राहियों के हाथों तक पहुंचाने का काम किया।

Post a Comment