नरेंद्र अरोड़ाmanendragarh___/*
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो किलो तार किया बरामद,
तीन अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी
*पुलिस अधीक्षक ने स्वयं किया था घटना स्थल का निरीक्षण करके तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे*
मनेन्द्रगढ़-
उक्त चोरी के प्रकरण मे नई सब्जी मंडी मनेन्द्रगढ़ निवासी प्रार्थी धरमू राजभर 58 वर्ष ने 10 अक्टूबर 2026 को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें बताया गया कि शिकायतकर्ता के भतीजे संदीप राजभर की किरोड़ीमल पेट्रोल पंप के बगल में दुकान है जहां एस.आर. इलेक्ट्रिकल के नाम से मोटर वाइंडिंग और बिजली उपकरणों की मरम्मत का काम किया जाता है। शिकायतकर्ता भी इस काम में सहयोग करता है।
प्रार्थी की तबीयत खराब होने के कारण वह 6 अक्टूबर से उपचार के लिये रायपुर गया हुआ था। इस बीच 8 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे दुकान बंद कर शिकायतकर्ता अपने घर चला गया। अगले दिन 9 अक्टूबर की सुबह करीब 6 बजे पड़ोसी ने फोन कर दुकान में चोरी होने की जानकारी दी। दुकान पहुंचने पर पता चला कि वहां से मरम्मत के दौरान निकला करीब एक क्विंटल पुराना तांबे का तार और गल्ले में रखे लगभग 50 से 60 हजार रुपये गायब थे.शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 244/2026 भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) एवं 305(ए) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू किया गया ।मुखबिर की सुचना पर संदेही
केरकेट्टा उर्फ बिट्टू निवासी वार्ड क्र 22को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के पूछताछ में उसने पप्पू डाकू और उसके दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के जानकारी के मुताबिक वह निगरानी कर रहा था बाकी तीनो ने सब्बल से दुकान का शटर तोड़ा और अंदर घुसकर तांबे के तार चोरी किया। चोरी किए गए तारों में से करीब दो किलो तार पप्पू डाकू ने उसे हिस्सा के रूप में दिया बाकी पैसा बाद मे देने का प्लान किया था जबकि शेष तार अन्य आरोपी बोरों में भरकर ले गए थे।
पुलिस ने आरोपी जीवन केरकेट्टा उर्फ बिट्टू की निशानदेही पर गवाहों की मौजूदगी में कपड़े के थैले में रखा करीब दो किलो तांबे का तार जब्त किया। इसकी कीमत लगभग तीन हजार रुपये आंकी गई है। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
कार्यवाही मे निरीक्षक विवेक पाटले, psi भरत यादव,hc नवीन, hc प्रिन्स (साइबर), co प्रदीप लकड़ा शामिल रहे.

Post a Comment