छत्तीसगढ़ मेमन एसोसिएशन (CGMA) की संगठनात्मक बैठक में संगठन के विस्तार, सुचारू संचालन और समाजहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के नियुक्त होने से मेमन समाज उत्तरोत्तर विकास करेगा- प्रदेश उपाध्यक्ष मेमन

Views नरेंद्र अरोड़ा मनेन्द्रगढ़_____                                    एम सी बी - छत्तीसगढ़ मेमन एसोसिएशन (CGMA) की संगठनात्मक बैठक में संगठन के विस्तार, सुचारू संचालन और समाजहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के नियुक्त होने से मेमन समाज उत्तरोत्तर विकास करेगा- प्रदेश उपाध्यक्ष  मेमन  चर्चा करते हुए बताया कि
एसोसिएशन की बैठक में पिछले तीन वर्षों से संगठन के पास उपलब्ध जमीन के उपयोग को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। तय किया गया कि इस जमीन पर हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे रायपुर सहित प्रदेश के अन्य स्थानों पर रहकर बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें।
छत्तीसगढ़ मेमन एसोसिएशन के सदर हाजी इदरीश लोया के मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संगठन की ओर से समाजहित के कार्यों को प्रदेशभर में विस्तार देने के लिए विभिन्न सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.एसोसिएशन में हाजी इब्राहिम भाई मेमन और हाजी फारूक भाई वारसी को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं हाजी अब्दुल गफ्फार (गप्पू भाई), गरियाबंद को संयोजक, हाजी दिलावर भाई रोकड़िया को सचिव और हाजी हनीफ भाई उमरानी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
नायब सदर के रूप में हनीफ भाई शेखवानी (कांकेर), रफीक भाई मेमन (मनेन्द्रगढ़) और अनवर भाई शेखवानी (बिलासपुर) को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा शाहिद भाई (केशकाल) को सहसचिव, फिरोज भाई वाघडिया (बसना) को सह-कोषाध्यक्ष, यूनुस भाई (कोरबा) को लीगल एडवाइजर तथा यासीन,भाई,कलावाडिया को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है।
छत्तीसगढ़ मेमन एसोसिएशन की कार्यकारिणी में अमीन भाई पोरख (कोरबा), साजिद भाई फुलारा (बसना), हनीफ भाई उजाला (कांकेर), शरीफ भाई (कांकेर), हनीफ भाई बारवटिया (जगदलपुर), मुश्ताक भाई देबर (राजिम), वल्ली भाई राजवानी (महासमुंद) और इलियास भाई बारवटिया (जगदलपुर) को शामिल किया गया है.मनोनयन के बाद छत्तीसगढ़ मेमन एसोसिएशन के सदर हाजी इदरीश लोया ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को मुबारकबाद दी। उन्होंने सभी से संगठन को मजबूत करने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने की अपील की.उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और सदस्य तन, मन और धन से संगठन को आगे बढ़ाने तथा समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए काम करने में अपनी भूमिका निभाएं।
रफीक मेमन को नायब सदर बनाए जाने से मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के मेमन समाज में खुशी का माहौल है। समाज के लोगों ने उनके मनोनयन पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और सक्रियता से छत्तीसगढ़ मेमन एसोसिएशन को प्रदेश स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

0/Post a Comment/Comments