राष्ट्रीय व्यापारिक संगठन कैट की छत्तीसगढ़ इकाई को को मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का पुरस्कार मुख्यमंत्री विष्णु देव ने की सराहना..

Views नरेंद्र अरोड़ा manendragarh ____                        एम सी बी - देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारिक कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर परवानी छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष जितेंद्र दोषी विक्रम सिंह देव प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन वाइस चेयरमैन सुरेंद्र सिंह बजाज प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी वासु मखीजा भारत जैन राकेश ओजवानी शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कैट छत्तीसगढ़ द्वारा आयकर विभाग के सहयोग से आयोजित प्रदेश स्तरीय व्यापारिक कर संवाद अभियान ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है एक प्रदेश एक दिन एक संवाद की अभिनव अवधारणा के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक ही दिन आयोजित इस व्यापक संवाद अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त हुआ है इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामय उपस्थिति में कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर परवानी ने कैट छत्तीसगढ़ की टीम के साथ गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से प्रदान किए गए मेैडल एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से क्षेत्रीय अधिकारी सोनम शर्मा एवं राजेश शर्मा ने अमर परवानी एवं छत्तीसगढ़ की टीम को मैडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैट की इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं एवं इस अभिनव पहल की सराहना की अमर परवानी ने कहा कि कैट छत्तीसगढ़ प्रदेश के आर्थिक विकास में व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शासन के साथ मिलकर भविष्य में भी रचनात्मक एवं परिणाम की पहल करेगा कैट छत्तीसगढ़ की उपलब्धि पूरे व्यापारी समाज की उपलब्धि है गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त करना प्रदेश के व्यापारिक संगठनों और लाखों व्यापारियों की सामूहिक सहभागिता का परिणाम है

0/Post a Comment/Comments