सात सालों में नहीं हुआ डीएमएफ कार्यों का भुगतान, पूर्व सरपंच दर- दर भटकने को मजबूर....

Views

 



कोरबा :- पूर्व सरपंच द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान डीएमएफ फंड से पंचायत में विभिन्न विकास कार्य करवाया और भुगतान के लिए उसी समय कागजी कार्यवाही पूरी भी कर ली लेकिन कार्यों का भुगतान सरपंच को सात साल बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ है। पूर्व सरपंच भुगतान के लिए दर-दर भटक रहा है। 


कोरबा जिला के जनपद पंचायत पाली अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कोरबी में वर्ष 2019 मैं तत्कालीन सरपंच बुधराज कुमारी द्वारा डीएमएफ फंड अपने पंचायत में विभिन्न कार्य करवाया गया और भुगतान के लिए उसी समय कागजी कार्यवाही कर संबंधित अधिकारियों को कई बार पत्राचार किया गया लेकिन भुगतान नही हो पाया। 


पूर्व सरपंच द्वारा किये गए कार्यों की राशि तीन लाख पच्चहत्तर हजार रुपये की भुगतान के लिए उसके द्वारा प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सुशासन तिहार, सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत किया जा चुका है लेकिन अभी तक राशि भुगतान नही किया जा सका है अब सरपंच ने इसकी शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में किया है अब देखने वाली बात है की पूर्व सरपंच को उसके द्वारा किये गए कार्यों का भुगतान आखिर कब तक हो पाता है।

0/Post a Comment/Comments