कोरबा।विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन हसदेव मांगो जल विद्युत गृह मचाटोली में आज दिनांक 28 .9 .2026 दिन सोमवार को कर्मचारी राज्य बीमा निगम के दर्री जमनीपाली डिस्पेंसरी द्वारा किया गया जिसमें की प्लांट के ठेका करने तथा मचाटोली के नागरिक एवं कर्मचारीयों ने भाग लिया तथा कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथितो के स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया । कार्यक्रम में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए डॉक्टर संजय राम चेराव विस्तार में चर्चा की तथा ई एस आई सी हॉस्पिटल डिस्पेंसरी के बारे में विस्तृत रूप में बताया तथा ईएसआईसी कार्ड के फायदे बताएं तथा इसमें अपने परिवार जनों को कैसे शामिल करें इसकी प्रोसीजर भी बताइए तथा अस्पताल के बारे में डिटेल से बताया तथा यह भी बताया कि ईएसआईसी हॉस्पिटल में श्रेष्ठ दवाइयां ही वितरित की जाती है वह भी निशुल्क इसका फायदा आप ज्यादा ज्यादा ले। वही अधीक्षण अभियंता (संचालन एवं संधारण) हरदेव बांगो जल विद्युत संयंत्र श्री राकेश चंद्र गुप्ता ने शरीर के हर अंग की कीमत बताइए कि यह शरीर बहुत अनमोल है इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देना चाहिए बीमारी आते ही तुरंत इलाज के लिए आपको ई एस आई है मैं तुरंत जा उपचार और दवाई ग्रहण करना चाहिए यह सुविधा आपके लिए निशुल्क है तथा इससे आपके परिवार सदस्यों को भी लाभ मिल सकता है
इसके बाद डॉक्टर संजय द्वारा लगभग 50 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य से संबंधित दवाइयां का वितरण भी किया गया तथा उनके द्वारा पूछे गए प्रॉब्लम का हल भी बताया गया। प्लांट द्वारा सभी कर्मचारी को सल्पाहार भी कराया गया। श्री राकेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में यह विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर पूर्णतया सफल रहा । मंच का संचालन श्री सुनील टोपा ने किया तथा प्रकाश जैन द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण योगदान दिया। लाभान्वित कर्मचारियों द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों को करने कराए जाने पर प्रबंधन को धन्यवाद दिया।

Post a Comment