एम.डी. एजुकेशन सोसायटी सरायपाली (महासमुंद) द्वारा आयोजित *भव्य राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह* का आयोजन *कलिंगा यूनिवर्सिटी, नया रायपुर* के सभागार में किया गया।
इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में *छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष*सम्माननीय सुधीर गौतम,कलिंगा यूनिवर्सिटी नया रायपुर के कुलसचिव डॉ संदीप गांधी एवं शिक्षाविद डॉ अनिल कुमार प्रधान की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में 30 वर्षों की अटूट सेवा, शैक्षिक नवाचार और पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए *प्रो. डॉ. टीकाराम सारथी 'हसमुख'* को प्रतिष्ठित *"एजुकेशन स्कल्पटर अवार्ड - 2026"* से सम्मानित किया गया।
जैसे-जैसे मंच पर डॉ. सारथी का नाम पुकारा गया, पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। आयोजकों ने उन्हें सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह और गमछा भेंटकर सम्मानित किया। बैकग्राउंड में लगी एलईडी स्क्रीन पर उनका चित्र प्रदर्शित किया गया, जो इस सम्मान की भव्यता को और बढ़ा रहा था।
इस अवसर पर डॉ. सारथी ने कहा कि _"यह सम्मान मेरा नहीं, मेरे सभी गुरुजनों, छात्रों और शुभचिंतकों का है, जिन्होंने मुझे हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।"_
कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए हुए अनेक शिक्षाविद, प्राचार्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment