रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित 3400 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने कांग्रेस नेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद अब उन्हें स्थानीय अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब शराब घोटाले से जुड़ी जांच में अलग-अलग स्तर पर जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी है। रामगोपाल अग्रवाल इससे पहले आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो के सामने सरेंडर कर चुके हैं। अब ED की गिरफ्तारी के बाद मामले में उनकी कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
Post a Comment