इंडो-नेपाल चैंपियनशिप में लायंस स्कूल चांपा के विद्यार्थियों का रहा शानदार प्रदर्शन। बैडमिंटन में चार खिलाड़ियों ने जीता सिल्वर, चेस में मनीष शराफ ने हासिल किया गोल्ड मेडल...

Views राजेश राठौर 
दैनिक दर्पण न्यूज़ 
जांजगीर-चांपा। नेपाल के पोखरा शहर में 29 से 31 जुलाई 2026 तक आयोजित 11वीं इंडो-नेपाल चैंपियनशिप 2026 में लायंस स्कूल चांपा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

प्रतियोगिता में लायंस स्कूल चांपा के पांच विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की। बैडमिंटन प्रतियोगिता में ओम निर्मलकर, मौली शर्मा, कनीज फातिमा बक्शी एवं अंजलि कश्यप ने सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं मनीष कुमार शराफ ने चेस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर लायंस स्कूल चांपा के चेयरमैन लायन रामप्रपन्न देवांगन, लायंस क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी तथा विद्यालय के सचिव सीए लायन सुरेश कुमार अग्रवाल ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।इस सफलता में खिलाड़ियों के कोच गौरव कटकवार का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 

प्रतियोगिता में पूरे भारत से 216 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि छत्तीसगढ़ से 55 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। राज्य के खिलाड़ियों ने कुल 43 गोल्ड और 12 सिल्वर मेडल जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब छत्तीसगढ़ के नाम किया। यह उपलब्धि प्रदेश के खेल प्रतिभाओं के लिए गौरव का विषय बनी।

0/Post a Comment/Comments