दर्री जमनीपाली – ब्‍लॉक एवं मंडल कांग्रेस कमेटी के संगठन को मजबूत करने की दिशा में दर्री एचटीपीपी के इरेक्‍टर हॉस्‍टल में दर्री ब्‍लॉक एवं मंडल कांग्रेस के पदाधिकारियों की एक बैठक ली गई

Views










 दर्री जमनीपाली – ब्‍लॉक एवं मंडल कांग्रेस कमेटी के संगठन को मजबूत करने की दिशा में दर्री एचटीपीपी के इरेक्‍टर हॉस्‍टल में दर्री ब्‍लॉक एवं मंडल कांग्रेस के पदाधिकारियों की एक बैठक ली गई। बैठक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे । श्री अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ब्‍लॉक एवं मंडल कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए कांग्रेस को और अधिक सशक्‍त बनाने की जिम्‍मेदारी है ।

अग्रवाल ने कहा कि ब्‍लॉक – मंडल और जिला कांग्रेस कमेटी तथा ब्‍लॉक प्रभारी, मंडल प्रभारी  अपने – अपने कार्य क्षेत्र में समन्‍वय बनाकर संगठन को मजबूती देंगे । आपके आज का मेहनत का परिणाम आने वाले समय में राजनीतिक समीकरणों पर स्‍पष्‍ट रूप से दिखाई देगा । मेरा मानना है कि जिला-ब्‍लॉक-मंडल और वार्ड कमेटी की तरह संगठन को बूथ स्‍तर पर सशक्‍त बनाये जाने से आने वाले चुनाव में कांग्रेस को इसका बड़ा लाभ मिल सकता है । बैठक में बढ़ी बिजली के दाम वापस लेने और स्‍मार्ट मीटर वापस करने के लिए आवाज बुलंद किया गया ।


जिला अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि बिजली के दामों में की गई पांच बार की बढ़ोत्‍तरी तुंरत वापस ले और 400 युनिट तक बिजली बिल हॉफ योजना पुन: शुरू करें । पूर्व जिला अध्‍यक्ष नत्‍थु लाल यादव ने स्‍मार्ट मीटर के कारण आ रहे अधिक बिलों की जॉंच कर अंतर की राशि वापस करने तथा स्‍मार्ट मीटर को निकालकर पुराना मीटर लगाने की मॉंग रखी । ब्‍लॉक अध्‍यक्ष राजेन्‍द्र तिवारी ने कहा कि ब्‍लॉक एवं मंडल कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी संगठन को वार्ड एवं बूथ स्‍तर तक मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे ।
बैठक को जिला कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, महामंत्री सुधीर जैन, रेखा त्रिपाठी, ब्‍लॉक प्रभारी अर्चना उपाध्‍याय, मंडल प्रभारी रतन यादव, अशोक लोध, गिरधारी बरेठ, मंडल अध्‍यक्ष रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, कोरबा ब्‍लॉक अध्‍यक्ष पालुराम साहु, पार्षद रवि चंदेल, पूर्व एल्‍डरमेन मनीराम साहु, जिला पदाधिकारी सुरेन्‍द्र यादव, देवीदयाल तिवारी, पूर्व पार्षद विनित एक्‍का, मीडिया प्रभारी सुखनंदन सोनकर, वार्ड अध्‍यक्ष छत्रपाल सिंह, सीमा कुर्रे, संगीता श्रीवास, कुशल साहु, शौखी लाल पटेल, विवेक श्रीवास, सिकंदर मेमन, शशिशंकर साहु, बिसाहु दास, बरनाबस लकड़ा, भरत साहु, अ‍थनास टोप्‍पो, रोशन जायसवाल, एस आलम, विजय यादव, संजय अग्रवाल ने भी उद्बोधन एवं सुझाव दिये ।


इस अवसर पर जीतेन्‍द्र कुर्रे, अर्खित साहु, शिव भट्ट, तुलसी उइके, आबिद करैशी, उपेश जांगड़े, रोहित सिंह, भागीरथी साहु, संदीप कुमार, बी एल चंद्राकर, कुलदीप सिंह राठौर, निकिता खलखो, बी खाण्‍डे, अमित बघेल, गणेश यादव, मनोज कश्‍यप, किशन कुमार, पोषण वर्मा, गोपाल यादव आदि सहित दर्री - जमनीपाली ब्‍लॉक एवं मंडल कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे ।


0/Post a Comment/Comments