सावन महोत्सव पर जायसवाल समाज की महिलाओं ने किया ‘गौ सम्मान आवाहन अभियान’ के तृतीय चरण के लिए हस्ताक्षर

Views



मनेंद्रगढ़। सावन महोत्सव के अवसर पर जायसवाल समाज की महिलाओं द्वारा सामाजिक एवं धार्मिक भावनाओं से जुड़े ‘गौ सम्मान आवाहन अभियान’ के आगामी तृतीय चरण के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं ने अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों को गौ संरक्षण एवं सम्मान के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में शशि जायसवाल (अध्यक्ष), कामिनी जायसवाल (उपाध्यक्ष), अंबिका जायसवाल (सह-सचिव), श्रीमतीशैल जायसवाल (पूर्व पार्षद), सुनीता जायसवाल (कोषाध्यक्ष), संध्या जायसवाल, नीलू जायसवाल (पार्षद), ममता जायसवाल, संगीता जायसवाल, माया जायसवाल, बीना जायसवाल, सीमा जायसवाल  एवं स्नेहा जायसवाल सहित जायसवाल समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।

महिलाओं ने कहा कि गौवंश का संरक्षण एवं सम्मान भारतीय संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। समाज के प्रत्येक वर्ग को इस दिशा में जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से महिलाओं ने 17 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित ‘गौ सम्मान आवाहन अभियान’ के तृतीय चरण के प्रति अपना समर्थन दर्ज कराया।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ लोगों को गौ संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सावन महोत्सव के दौरान आयोजित इस पहल को लेकर जायसवाल समाज की महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

0/Post a Comment/Comments