रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन 'नो बैग डे' लागू करने की मांग उठी है। इस पहल के तहत विद्यार्थियों को सप्ताह में एक दिन बिना स्कूल बैग के कक्षाओं में बुलाने का सुझाव दिया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीस गांधी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर राज्य में इस व्यवस्था को लागू करने की मांग की है।
Post a Comment