जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके पर फेंकी गई स्याही

Views

 


नई दिल्ली
: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के बीच शनिवार को नया विवाद सामने आया। भूख हड़ताल पर बैठे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक और अध्यक्ष अभिजीत दीपके पर एक महिला ने कथित तौर पर स्याही फेंक दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया।

भाषण के दौरान हुई घटना

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर अपने समर्थकों और प्रदर्शन में शामिल छात्रों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक महिला अचानक आगे आई और उन पर स्याही फेंक दी। घटना से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल स्याही फेंकने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया

घटना के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो साझा किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, Blue is my colour… Jai Bhim!। उनकी इस पोस्ट पर समर्थकों और अन्य सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद बढ़ा विवाद

इससे पहले आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली पुलिस उन्हें सफदरजंग अस्पताल लेकर गई थी। बताया गया कि वह पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल पर थे। अस्पताल में उनकी पत्नी भी मौजूद हैं।वांगचुक के अस्पताल में भर्ती होने के बाद अभिजीत दीपके ने आंदोलन को जारी रखते हुए स्वयं भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की थी।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

धरना स्थल पर हुई इस घटना के बाद जंतर-मंतर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आंदोलन के दौरान इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था में चूक को दर्शाती हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हिरासत में ली गई महिला से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

0/Post a Comment/Comments