कोरिया जिले के ग्राम नौगई हत्याकांड के चार और मुख्य आरोपियों मनोज त्रिपाठी अमन त्रिपाठी आशुतोष त्रिपाठी निशांत त्रिपाठी ने सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ में किया सरेंडर

Views

 



नरेंद्र अरोड़ा manendragarh.__ *कोरिया जिले के ग्राम नौगई हत्याकांड के चार और मुख्य आरोपियों मनोज त्रिपाठी अमन त्रिपाठी आशुतोष त्रिपाठी निशांत त्रिपाठी ने सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ में किया सरेंडर*


पुलिस के शिकंजे से अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार, 1 अब भी फरार


एमसीबी। कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौगई में हुए बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड में पुलिस की लगातार दबिश और बढ़ते दबाव के बाद चार और मुख्य आरोपियों ने शनिवार को सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

   एमसीबी पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन और प्रभारी सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ निरीक्षक विवेक पाटले के नेतृत्व में पुलिस टीम कोरिया पुलिस के साथ मिलकर लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपियों के परिजनों और सहयोगियों पर बढ़ते पुलिस दबाव के बाद आरोपी आखिरकार कानून के सामने झुक गये। सरेंडर करने वाले आरोपियों में मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी और निशांत त्रिपाठी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोरिया पुलिस के सुपुर्द कर दिया है जहां आगे की विवेचना की जायेगी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने बताया कि मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश के लिये पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

     गौरतलब है कि 16 जून की रात सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव में हुए इस हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था। आपसी रंजिश के चलते एक कार में सवार तीन लोगों को निशाना बनाया गया था जिसमें भाजपा नेता सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद कोरिया पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

        मामले में पुलिस अब आत्मसमर्पण करने वाले आरोपियों से पूछताछ कर घटना के पीछे की पूरी साजिश, भूमिका और अन्य जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले की तस्वीर और स्पष्ट होगी।

0/Post a Comment/Comments