अरशद लारी बने भारतीय किसान यूनियन लाल बहादुर शास्त्री के छत्तीसगढ़ प्रदेश मीडिया प्रभारी

Views

 




कोरबा:-भारतीय किसान यूनियन लाल बहादुर शास्त्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ० अनीस गाजी (एडवोकेट) द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए कोरबा जिले के तुलसी नगर,गेरवा घाट (वार्ड क्र. 03) निवासी श्री अरशद लारी (सुपुत्र मरहूम मुमताज अहमद) को छत्तीसगढ़ का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है,

संगठन द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, राष्ट्रीय नेतृत्व ने अरशद लारी की सक्रियता और जनहित के कार्यों के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है,

*किसानों के हक की आवाज बुलंद करेंगे लारी*

अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी अरशद लारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ० अनीस गाजी और संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया, *उन्होंने कहा:*

"संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूँगा, छत्तीसगढ़ के किसान भाइयों की समस्याओं को मीडिया के माध्यम से प्रमुखता से उठाना और संगठन की नीतियों व विचारों को जन-जन तक पहुँचाना मेरी मुख्य प्राथमिकता होगी।"

उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के किसानों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

0/Post a Comment/Comments