भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग चंद्रवंशी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की जीपीएम इकाई द्वारा नगर की त्रिवेणी विहार कॉलोनी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गौरेला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मुकेश दुबे की अध्यक्षता में पौधारोपण कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व बताते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कॉलोनीवासियों को लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी सौंपी गई, ताकि सभी पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण को समृद्ध कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान प्रो. मोहन लाल चढ़ार ने कदम के पौधे की जिम्मेदारी ली। इसी क्रम में डॉ. अभय दुबे ने आम के पौधे तथा राहुल प्रताप सिंह ने अशोक के पौधे के संरक्षण का संकल्प लिया।
इसके अतिरिक्त लगाए गए अन्य पौधों के संरक्षण का दायित्व भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के विभिन्न सदस्यों ने स्वीकार किया। इनमें राजेश तुर्कल , सन्नी नरेद्र आगवानी , शुभम साहू तुषार , अनुराग सिंह , लक्ष्मी तुर्कल दिव्या दुबे प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष परितोष कुमार सिंह एवं जिला महासचिव राजेश तुर्कल ने जीपीएम इकाई की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग चंद्रवंशी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं दीर्घायु की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।
उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कॉलोनीवासियों का आभार व्यक्त किया तथा विशेष रूप से सन्नी आगवानी के सहयोग एवं योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही सभी नागरिकों से लगाए गए पौधों का संरक्षण एवं नियमित देखभाल करने का आग्रह किया, ताकि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हो सके।

Post a Comment