जगदलपुर। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर वन्यजीव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। 'ऑपरेशन सेफ पैसेज' के तहत उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को दो बाघों की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के ठिकाने से पैंगोलिन के शल्क भी बरामद किए गए हैं, जिससे संगठित अंतर्राज्यीय वन्यजीव तस्करी के नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
Post a Comment