रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का अवसर उस समय आया जब प्रदेश के पाटन से जुड़े मेजर जनरल सुधीर कुमार शर्मा को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 'अति विशिष्ट सेवा मेडल' से सम्मानित किया। भारतीय सेना में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, उल्लेखनीय सेवाओं और राष्ट्र के प्रति समर्पित योगदान के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सैन्य सम्मान प्रदान किया गया।
Post a Comment