नरेंद्र अरोड़ा manendragarh____/ मनेन्द्रगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत के महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर रविवार को हसदेव मंडल स्थित सांस्कृतिक भवन में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य वक्ता शताब्दी पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि "एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे" का उनका संकल्प आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करें।
जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्रसेवा का संगठन है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान भी किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रतीक रहा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा जिस विशाल स्वरूप में देशभर में कार्य कर रही है, उसकी मजबूत वैचारिक नींव डॉ. मुखर्जी ने ही रखी थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति को अपनाते हुए समाज के बीच निरंतर सक्रिय रहने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव, नगर निगम महापौर रामनरेश राय, जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री द्वारिका जायसवाल एवं आशीष मजूमदार ने संयुक्त रूप से किया तथा अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्रहित एवं संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया। 🌸 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के पुण्य स्मरण में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 🌸
भारतीय जनता पार्टी, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा सांस्कृतिक भवन, बंगाली दुर्गा पंडाल, खोगापानी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 125वें जयंती वर्ष पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं गोष्ठी में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता एवं मुख्य वक्ता शताब्दी पांडेय का राष्ट्रवाद, संगठन एवं जनसेवा पर आधारित प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही जिलाध्यक्ष चम्पा देवी पावले एवं संगठन प्रभारी आदरणीय अनिल केसरवानी सहित वरिष्ठ नेताओं के प्रेरक उद्बोधन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत झगराखंड अध्यक्ष रामा यादव, नगर पंचायत जनकपुर अध्यक्ष कौशल पटेल, सरोज यादव, संजय राय, रामलाल, पवन शुक्ला, जमुना पाण्डेय,रामचरित द्विवेदी , मनोज केसरवानी , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिमा पटवा ,जया कर,जिला महामंत्री कविता दीवान , जिला उपाध्यक्ष गीता पासी , मीनू पटेल , सुनीता सिंह , भाजपा वरिष्ठ नेत्री गौरी हथगेन , रीता आइच ,सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Post a Comment