छत्तीसगढ़ : बहुचर्चित कथित कोयला लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। जांच के तहत छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के पुत्र वैभव अग्रवाल से पूछताछ की जा रही है। रामगोपाल अग्रवाल पहले से ही इस मामले में दर्ज एफआईआर में नामजद हैं और जांच एजेंसियों के अनुसार फिलहाल उनकी तलाश जारी है।
Post a Comment