एमसीबी/पुलिस अधीक्षक, एमसीबी के आग्रह पर आल इंडिया वाइल्डलाइफ रेस्क्यूवर्स ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद कुमार पाण्डेय ने पुलिस कर्मियों को सर्पों से सुरक्षा,सर्पों की सुरक्षा संबंधी जानकारी दी व प्रदर्शन

Views



 नरेंद्र अरोड़ा manendra garh______/एमसीबी/पुलिस अधीक्षक, एमसीबी के आग्रह पर आल इंडिया वाइल्डलाइफ रेस्क्यूवर्स ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद कुमार पाण्डेय ने पुलिस कर्मियों को सर्पों से सुरक्षा,सर्पों की सुरक्षा संबंधी जानकारी दी व प्रदर्शन किया*।

       आल इंडिया वाइल्डलाइफ रेस्क्यूवर्स ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद कुमार पाण्डेय ने बताया कि आज पुलिस अधीक्षक, एमसीबी के कहने उन्होंने अपनी स्नेक सेवर टीम के साथ पुलिस ग्राउंड, आमाखेरवा में पुलिस अधिकारियों व उनके सहकर्मियों को सर्पों के बारे में विस्तृत जानकारी दी कि कौन-कौन से सर्प जहरीले होते हैं और कौन से नहीं, उनसे कैसे बचना चाहिए साथ ही जैव विविधता संतुलन के लिए सर्पों को कैसे बचाना चाहिए, उन्हें कैसे पकड़ना चाहिए आदि, ताकि पुलिसकर्मी कभी अवसर हो तो सर्पों से स्वयं का व आमजन की सुरक्षा कर सकें।

     इस अवसर पर स्नेक सेवर टीम के तंजीम अंसारी, वाहिद खान व मोहम्मद नबी और पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments