रायपुर। राजधानी के डूमरतराई क्षेत्र में छत्तीसगढ़ गृहनिर्माण एवं अधोसंरचना मंडल की महत्वाकांक्षी परियोजना थोक बाजार फेस-2 का गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकार्पण किया। इस आधुनिक बाजार का नाम देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के सम्मान में रखा गया है। कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और व्यापारी मौजूद रहे।
Post a Comment