कोरबा - जिला कांग्रेस कमेटी शहर अंतर्गत दर्री-जमनीपाली ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी, बालको ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी और कुसमुण्डा ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी की नियुक्ति के बाद अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कोरबा ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर नये एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका दिया है।
कार्यकारिणी कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश राठौर के मार्गदर्शन में ब्लाॅक अध्यक्ष पालूराम साहू ने जारी की है।
ब्लाॅक अध्यक्ष पालूराम साहू ने बताया कि नई टीम में अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जा सके। घोषित कार्यकारिणी में जितेन्द्र सोनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है तथा उपाध्यक्ष पद पर महावीर जैन, अनुज जायसवाल, सतनाम सिंह मल्होत्रा, जीवन लाल चौहान, हरनारायण राठौर और कुंजबिहारी साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं महामंत्री पद पर यश लाम्बा, मनीष डिडवानिया, अंकित वर्मा, रवि सचदेवा, अमन केडिया, आनंद श्रीवास, डाॅ0 गणेश अग्रवाल और शालू पनरिया को शामिल किया गया है। सचिव पद पर अरुण यादव, देवकुमार जायसवाल, पवन कुमार विश्वकर्मा, अभय बेरीवाल, प्रियंक गोयल, सनद पटेल, अविनाश बंजारे, मेहुल अग्रवाल, साजन अग्रवाल, ग्रेडियन गैल्यिर को स्थान दिया गया है तथा शबनम मसीह, समीर अंसारी, कन्हैया राठौर, संजीदा बेगम, लक्ष्मी महंत और राजकुमारी महंत को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि कोरबा शहर के चारों ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी में नई कार्यकारिणी की घोषणा कर संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया है। यह सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के अनुशंसा पर तथा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मार्गदर्शन में अनुमोदित किया गया है।


Post a Comment