बिलासपुर : दयालबंद क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच के दौरान महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिलने से मामला और गंभीर हो गया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Post a Comment