राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षिका वसुंधरा कुर्रे बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान से सम्मानित किए गए

Views





कोरबा - शिक्षा सागर फाउंडेशन गुजरात द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन कर उन सभी शिक्षकों को बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट शैक्षणिक गतिविधियों एवं शिक्षण कार्य में गुणवत्ता के आधार पर प्रदान किया गया। कोरबा जिले के पाली विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय सरईसिंगार में कार्यरत राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक  वसुंधरा कुर्रे को उनके द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे नवाचारी गतिविधियों, उत्कृष्ट शिक्षण कार्य,कुशल नेतृत्व एवं समर्पित सेवा भाव के लिए इस राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह छत्तीसगढ़ के वृंदावन चंपारण में आयोजित हुआ। इस समारोह में पूरे देश के 175 उत्कृष्ट चयनित शिक्षकों ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि श्रीमती वसुंधरा कुर्रे आज पूरे छत्तीसगढ़ में एक आदर्श शिक्षक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उनको अब तक अनेकों राष्ट्रीय,राज्य एवं जिला स्तरीय सम्मान,अवॉर्ड तथा प्रशस्ति प्राप्त हो चुके हैं। आपने शासन के सभी शैक्षणिक कार्यक्रमों एवं नवाचारी गतिविधियों में राज्य,जिला, विकासखंड एवं संकुल स्तर पर मास्टर ट्रेनर का दायित्व भी निभाते रही हैं। आपको इस सम्मान के लिए पूरे परिवार, स्वजन,अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों ने बधाई दिया है। शिक्षा सागर फाउंडेशन के संस्थापक डॉ.शैलेश प्रजापति सहित संस्था के सुरेश राणा, डॉ.गायत्री मिश्रा,एफ.एन.एल. प्रकोष्ठ प्रभारी सेवा निवृत सुशील मिश्रा एससीईआरटी रायपुर,बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी विजय पांडेय ने शुभकामना संदेश दिया है। आप इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजन,माता पिता,पति डॉ.पी.आर.कुर्रे,बिटिया डा.चेतना कुर्रे,बेटा लोकेश कुमार कुर्रे,बड़े भैया डॉ. प्यारेलाल आदिले सहित सभी रिश्तेदार को देती हैं।

0/Post a Comment/Comments