उप सरपंच को हटाने से ग्रामीणों में आक्रोश, कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत...

Views








कोरबा :- पाली जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ईरफ के उप सरपंच जयलाल सिंह को उसके पद से हटाने को लेकर जयलाल सिंह और उसके समर्थक ग्रामीण काफी नाराज दिखाई पड़ रहें हैं और नाराजगी जाहिर करते हुए भारी संख्या में जिला मुख्यालय पहुँच कर कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत पत्र दिये हैं और कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाये हैं! 

जयलाल सिंह और ग्रामीणों ने बताया की उनके द्वारा सरपंच और सचिव द्वारा किये गए भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए उनके खिलाफ सुशासन तिहार में शिकायत किया गया जिससे सरपंच और सचिव में बौखलाहट और नाराजगी देखा गया तथा षड्यंत्र करते हुए पंचायत के पंचों को धोखे में उन्हें गुमराह करते हुए उप सरपंच के खिलाफ बोटिंग करवा कर पद से हटवा गया है! फिलहाल सच्चाई क्या है यह जांच होने के बाद ही सामने आयेगी!


0/Post a Comment/Comments