सक्ती, पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने सार्वजनिक स्थान में पुलिस की छवि धूमिल करने एवं कर्तब्य से अनुपस्थित रहने वाले आरक्षक को किया निलंबित,..

Views

 



 रक्षित केन्द्र में पदस्थ आरक्षक 48 जगजीवन टोण्डे को दिनांक 03.06.2026 को मालखरौदा वारण्ट पेशी हेतु ड्यूटी में भेजा गया था किंतु आरक्षक कार्य उपरांत रक्षित केन्द्र वापस नही आया और आज दिनांक 17.06.2026 तक कर्तब्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित है..


 इसी बीच आरक्षक 48 जगजीवन टोण्डे का सक्ती स्थित बुधवारी बाजार में चबूतरे पर पुलिस ड्रेस में संदिग्ध अवस्था में सोते पाये जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसके कारण पुलिस की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है..


आरक्षक का उक्त आचरण कर्तब्य के प्रति उदासीनता एवं अनुशासनहीनता का पाये जाने के फलस्वरूप तथा कर्तब्य से अनाधिकृत अनुपस्थित होने के कारण पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा उक्त आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है..!

0/Post a Comment/Comments