विश्व पर्यावरण दिवस पर विश्व आदिवासी शक्ति पीठ में हुआ कार्यक्रम,जिला पंचायत अध्यक्ष और महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रहे उपस्थित....

Views

 




























कोरबा :- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जंगोरायतार मातृशक्ति संघ के तत्वावधान में विश्व आदिवासी शक्ति पीठ कोरबा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ पवन सिंह और अखिल भारतीय गोड़वाना गोंड़ महासभा के महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सूशीला संतोष नेताम की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।


विश्व आदिवासी शक्ति पीठ कोरबा में अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया और कार्यक्रम के अतिथियों और समाज के लोगों द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने के उद्देश्य से परिसर में वृक्ष रोपण का कार्य किया गया! जिसमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया!

0/Post a Comment/Comments