मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमेराडीह के पास जैजैपुर-मालखरौदा मुख्य सड़क पर सोमवार को ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से यह हादसा हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया, जबकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए वाहन सवारों की मदद की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
ट्रैक्टर की ट्रॉली पर "चंद्रा कृषि फार्म तुषार" एवं "प्रो. बलराम चंद्रा" लिखा हुआ है। वहीं स्कॉर्पियो वाहन और उसमें सवार लोगों के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।
गनीमत रही कि हादसा इतना भयावह होने के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई।

Post a Comment