रैंप योजना से जिला जीपीएम के उद्यमियों को मिली नई दिशा

Views

 




गौरेला पेंड्रा मरवाही -- मिश्री देवी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गौरेला में केंद्र सरकार की रैंप योजना अंतर्गत आयोजित 10 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय तथा राज्य शासन की उद्यमिता प्रोत्साहन रैंप योजना के तहत सीएसआईडीसी रायपुर के बैनर तले choice consultancy service pvt ltd द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 45 महिला एवं पुरुष उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना, स्वरोजगार के अवसर सृजित करना तथा उद्यमियों को व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान करना रहा।

प्रशिक्षण के प्रथम से नवम दिवस तक मास्टर ट्रेनर पीतांबर सिंह राठौड़ द्वारा केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं, व्यवसाय विस्तार रणनीति, वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल टूल्स, गुणवत्ता नियंत्रण एवं उद्यम संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही ब्रांडिंग, मार्केटिंग, ग्राहक सहभागिता, ई-कॉमर्स, सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM), निर्यात तैयारी, सप्लाई चेन प्रबंधन एवं ओडीओपी (ODOP) जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशिक्षण के दौरान उद्यमियों को मार्केट लिंकेज एवं ओडीओपी (One District One Product) से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं के लाभ, ऋण प्रक्रिया, सब्सिडी तथा वर्किंग कैपिटल संबंधी आवश्यक जानकारी भी साझा की गई।

कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर मुख्य अतिथि आर. एस. बघेल, लीड बैंक मैनेजर तथा मुख्य शाखा प्रबंधक आदर्श अग्रवाल द्वारा उद्यमियों को ऋण प्रक्रिया, सब्सिडी एवं वर्किंग कैपिटल से संबंधित विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उपस्थित उद्यमियों ने बैंक ऋण हेतु आवश्यक दस्तावेज, सिबिल स्कोर को मजबूत रखने तथा वित्तीय अनुशासन बनाए रखने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ कीं।

कार्यक्रम के अंत में choice consultancy service pvt ltd द्वारा प्रेरणादायक संबोधन एवं मार्गदर्शन प्रदान किया सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

0/Post a Comment/Comments