बाल झड़ने का असली कारण हो सकती है आपकी डाइट, इन 5 फूड्स से दूरी बनाने पर मिल सकती है मजबूत और स्वस्थ बालों की राह

Views

 


Avoid Eating These Five Foods: बालों का झड़ना आज एक ऐसी बड़ी समस्या है जिससे हर उम्र के लोग परेशान हैं. कई बार महंगे तेल, शैम्पू और सीरम लगाने के बाद भी बालों का टूटना बंद नहीं होता. अक्सर बाल झड़ने पर हम बाहर से उनकी देखभाल करने लगते हैं, लेकिन असलियत यह है कि हमारे बालों का स्वास्थ्य 70 प्रतिशत तक हमारे खान-पान पर टिका होता है. एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि गलत डाइट बालों को भारी नुकसान पहुंचाती है. इसलिए, अगर आप खुद को गंजा होने से बचाना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट से उन पांच खास चीजों को तुरंत हटा देना चाहिए जो बालों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं.

रिफाइंड स्टार्च और मीठी चीजें

सफेद ब्रेड, बिस्किट, केक और ज्यादा मीठे स्नैक्स का रेगुलर सेवन बालों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. इनमें मौजूद रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाते हैं, जिससे शरीर में सूजन और हार्मोनल असंतुलन की समस्या हो सकती है. इसकी वजह से बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं. बेहतर होगा कि आप साबुत अनाज और हेल्दी ऑप्शन चुनें.

फ्राइड फूड्स

समोसा, वड़ा और फ्रेंच फ्राइज जैसे तले हुए खाद्य पदार्थ बालों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. इनमें मौजूद ट्रांस फैट शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाता है, जो बालों की जड़ों को कमजोर करता है. इससे नए बालों की ग्रोथ रुकती है और बाल टूटने लगते हैं. बालों को स्वस्थ रखने के लिए उबला या स्टीम्ड खाना बेहतर माना जाता है.

रेड मीट

रेड मीट का अधिक सेवन स्कैल्प में तेल बनने की मात्रा बढ़ा सकता है. ज्यादा तेल जमा होने से बालों के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ प्रभावित होती है. बालों की अच्छी सेहत के लिए मछली, दालें और अन्य प्लांट-बेस्ड प्रोटीन बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं.

मीठे ड्रिंक्स और सोडा

सॉफ्ट ड्रिंक्स और सोडा का ज्यादा सेवन बालों को नुकसान पहुंचा सकता है. इनमें मौजूद चीनी और कुछ तत्व शरीर की पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं. जब शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता, तो इसका असर सबसे पहले बालों पर दिखाई देता है और वे पतले होने लगते हैं.

हाई मरकरी वाली मछली और ज्यादा नमक

शार्क और स्वोर्डफिश जैसी कुछ बड़ी मछलियों में मरकरी की मात्रा अधिक होती है, जो बाल झड़ने का कारण बन सकती है. वहीं ज्यादा नमक खाने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है और बालों की जड़ों तक रक्त संचार प्रभावित हो सकता है. बालों को मजबूत रखने के लिए हरी सब्जियां, अंडे और नट्स जैसे पोषक चीजों का सेवन करना फायदेमंद रहता है.


0/Post a Comment/Comments