नरेंद्र अरोड़ा l निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन संपन्न , शिविर में लगभग 50 व्यक्तियों की आंखों की जांच 11 व्यक्ति मिले मोतियाबिंद से पीड़ित इन सभी का होगा फ्री ऑपरेशन/ इस पुनीत कार्य की सभी ने की प्रशंसा*< ^यहां बताना लाजिमी होगा कि वार्ड नंबर 22 में आयोजित इस जांच शिविर में श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा वार्डवासियों की आँखों की विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, उनका निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।
वार्ड नंबर 22 के पार्षद स्वप्निल sinha ने कहा कि
इस शिविर का उद्देश्य वार्डवासियों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क उपचार का लाभ दिलाना है। शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने उपस्थित होकर अपनी आँखों की जांच कराई
उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने के लिए राजेश सिंह अंजली यादव एवं
समस्त मेडिकल स्टाफ तथा सहयोगियों का इस जनहितकारी कार्य के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है

Post a Comment