रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के वेतनमान को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब कर्मचारियों को क्रमोन्नति वेतनमान योजना और समयमान वेतनमान योजना में से किसी एक विकल्प का चयन करना अनिवार्य होगा। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश के अनुसार, निर्धारित समय सीमा तक विकल्प नहीं देने वाले कर्मचारियों पर स्वतः एक योजना लागू कर दी जाएगी।
Post a Comment