मनीष पाल
बिलासपुर आज 19 जून को पत्रकारों के विरुद्ध दर्ज दुर्भावनापूर्ण एफआईआर के विरोध में आयोजित सांकेतिक धरना-प्रदर्शन को जिस एकजुटता, प्रतिबद्धता और व्यापक समर्थन के साथ सफल बनाया गया, वह पत्रकार एकता की मिसाल है।
बिलासपुर शहर के साथ-साथ मस्तूरी, सीपत, पचपेड़ी, सकरी, कोटा, तखतपुर, चकरभाठा, बिल्हा तथा जिले के अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सभी पत्रकार साथियों ने न केवल अपना समर्थन दिया, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, पत्रकार सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित की।
आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति, सहयोग और एकजुटता ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि पत्रकार समाज के हितों, प्रेस की स्वतंत्रता और सत्य के पक्ष में सदैव संगठित और सजग है।
सभी वरिष्ठ, युवा एवं साथी पत्रकारों, मीडिया संगठनों तथा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का हम हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।
पत्रकार एकता जिंदाबाद! लोकतंत्र जिंदाबाद!

Post a Comment