सत्यइंदिरा फाउंडेशन - SSIF ने सक्ती जिले में संगठन को मजबूती देते हुए दो बड़े निर्णय लिए हैं। संस्था ने एक ओर जहाँ डॉ टीकाराम सारथी "हसमुख" को महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं दूसरी ओर उनके सामाजिक योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया है।
संस्था की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. स्मृति सारस्वत द्वारा 14 अप्रैल 2026 को जारी नियुक्ति पत्र क्रमांक SSIF/26/230 के तहत डॉ टीकाराम सारथी "हसमुख", सक्ती, छत्तीसगढ़ को SSIF सक्ती जिला संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। SSIF ने उन्हें प्रगतिशील, प्रतिभावान और ऊर्जावान व्यक्तित्व बताया है।
इससे पूर्व 77वें गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी 2026 के शुभ अवसर पर डॉ सारथी को मानव सेवा, जीव सेवा एवं राष्ट्र सेवा में अतुलनीय योगदान के लिए SSIF गणतंत्र शौर्य राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान - 2026से भी सम्मानित किया गया था। डॉ सारथी पेशे से व्याख्याता (संस्कृत) हैं और समाज सेवी के रूप में सक्रिय हैं।
नीति आयोग में पंजीकृत श्री सत्यइंदिरा फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत है। संस्था का ध्येय धर्म, जाति और समाज के भेदभाव से ऊपर उठकर इंसानियत की सेवा करना है।
नव नियुक्त जिला संयुक्त सचिव श्री सारथी अब जिले में "SSIF Pathshala" सहित संगठन की सभी गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे। SSIF ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Post a Comment