mcb जिले की समस्त दवा दुकाने बंद रही औषधि विक्रेता संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार

Views




 ऑल  इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ  केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन एवं छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर संगठन के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश में अपनी मांगों के समर्थन में सभी दवा दुकान  बंद करने का आवाहन किया गया था तदनुसार यहां भी बंद किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार आज का महाबंध निम्न मांगों के समर्थन में किया गया

(1) ऑनलाइन दवा की बिक्री बंद हो ताकि मरीजों को नकली दवाइयां से बचाया जा सके।

(2) ऑनलाइन दवा पोर्टल से NRX दवा मंगाने से युवाओं में नशे का खतरा बढ़ रहा है।

(3)GSR 817(E) और GSR 220(E) जैसी अधिसूचनाओं का दुरुपयोग कर अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री की जा रही है जिसे हम जनहित मे भारत सरकार से वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

(4) ऑनलाइन के माध्यम से नकली दवाइयां की भी आपूर्ति की जा रही है।

उपरोक्त बन्द को सफल बनाने के लिए संघ के  प्रतिनिधिमंडल जिसमे अविभाजित कोरिया के सचिव सुरेंद्र प्रताप सिंह संघ के संरक्षक  नरेन्द्र अरोड़ा  ,राजेश गोयल तथा मनोज नेताम आदि प्रमुखता से उपस्थित रहे।

संघ ने अपने सभी केमिस्ट साथियों को बंद को सफल बनाने के लिए धन्यबाद प्रेशित किया है

0/Post a Comment/Comments