साय कैबिनेट की आज अहम बैठक, जल संकट से लेकर किसानों और स्वास्थ्य व्यवस्था पर हो सकते हैं बड़े फैसले

Views


 छत्तीसगढ़
: आज साय सरकार की अहम कैबिनेट बैठक आयोजित होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिपरिषद की यह बैठक शाम 6 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय में होगी।बैठक को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में काफी हलचल तेज हो गई है।

पेयजल संकट पर सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
प्रदेश में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच कई जिलों में जल संकट की स्थिति बन गई है। ग्रामीण और शहरी इलाकों में पेयजल समस्या को देखते हुए सरकार इस बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है।संभावना जताई जा रही है कि प्रभावित इलाकों में राहत और जल आपूर्ति बढ़ाने को लेकर विशेष योजना पर चर्चा हो सकती है।

स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर रहेगा फोकस
कैबिनेट बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर भी बड़ा मंथन होने की उम्मीद है। गर्मी और मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।सरकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने को लेकर भी निर्णय ले सकती है।

किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी हो सकती है अहम चर्चा
बैठक में किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को भी एजेंडे में शामिल किए जाने की संभावना है। खेती, सिंचाई, राहत और कृषि योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल मुहर लगा सकता है।सरकार किसानों को राहत देने के लिए नई घोषणाएं भी कर सकती है।

कई विभागों के अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
सूत्रों के मुताबिक बैठक में विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। इनमें विकास कार्यों, जनहित योजनाओं और प्रशासनिक फैसलों से जुड़े एजेंडे शामिल हो सकते हैं।साय सरकार की इस बैठक पर पूरे प्रदेश की नजर टिकी हुई है।

0/Post a Comment/Comments