राजेश राठौर
दैनिक दर्पण न्यूज़
एक माह बाद अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, 3 आरोपी गिरफ्तार..
थाना बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन हंट” के तहत हत्या की इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है..
आरोपियों ने उधारी के पैसों को लेकर लगातार हो रहे विवाद, मृतक आयुष कश्यप के बढ़ते प्रभाव, आर्थिक प्रगति एवं व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा से उत्पन्न जलन और द्वेष की भावना के चलते हत्या की साजिश रची थी। घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद..
*पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल एवं मैगजीन, एक अतिरिक्त खाली मैगजीन
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल,, बरामद किया है..
गिरफ्तार आरोपी
हेमंत कुमार बघेल, उम्र 23 वर्ष
निवासी – करही, थाना बिर्रा,
भूषण बघेल, उम्र 23 वर्ष
निवासी – करही, थाना बिर्रा,
अमित टंडन, उम्र 28 वर्ष
निवासी – करही, थाना बिर्रा.....
07 राज्यों तक पहुंची जांच
मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस टीमों ने गुजरात, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, ओडिशा, दिल्ली एवं जम्मू-कश्मीर सहित 07 राज्यों में दबिश दी।
*जांच के दौरान
200 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले गए
तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए
संदिग्धों से लगातार पूछताछ की गई..
साइबर एवं आसूचना टीम लगातार सक्रिय रही,,,
पूछताछ में गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मामले में मुख्य साजिशकर्ता एवं अन्य सहयोगियों की तलाश जारी हैं..
Post a Comment