राजेश राठौर
दैनिक दर्पण न्यूज़
रायपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष रविंद्र राठौर के नेतृत्व एवं माननीय दशरथ पंडा जी की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात की। जिसमें प्रदेशअध्यक्ष के साथ, कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष श्री बसंत कौशिक, प्रदेश सचिव राजू टंडन , प्रदेश संगठन मंत्री इन्द्रजीत शर्मा के साथ सुनील सिन्हा, सुरेश नेताम, राजू शुक्ला, तेजलाल साहु , लकेश्वर वर्मा उपस्थित रहे।
इस दौरान फेडरेशन ने सहायक शिक्षकों और समग्र शिक्षकों की लंबे समय से लंबित और ज्वलंत मांगों को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा, जिस पर मुख्यमंत्री के साथ बेहद सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना। फेडरेशन द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने इसे आवश्यक कार्रवाई और परीक्षण के लिए शिक्षा सचिव को मार्क (अग्रेषित) कर दिया है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के तत्काल बाद प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा सचिव से भी मुलाकात की और मांगों के त्वरित निराकरण के लिए वस्तुस्थिति से अवगत कराया।
इन प्रमुख मांगों पर केंद्रित रही चर्चा:
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष शिक्षकों की पांच सूत्रीय प्रमुख मांगों को मजबूती से रखा:
वेतन विसंगति का निराकरण: प्राथमिक शालाओं में कार्यरत सहायक शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही वेतन विसंगति को दूर कर न्यायसंगत वेतनमान निर्धारित किया जाए..
TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) अनिवार्यता पर राहत/सरलीकरण: वर्तमान परिप्रेक्ष्य में टेट अनिवार्यता से जुड़े नियमों की विसंगतियों को दूर कर शिक्षकों के हित में उचित निर्णय लिया जाए..
पूर्व सेवा गणना कर समस्त लाभ: पूर्व में की गई सेवाओं (शिक्षाकर्मी/संवर्ग काल) की गणना करते हुए वरिष्ठता, क्रमोन्नति और अन्य समस्त लाभ प्रदान किए जाएं।
पूर्ण पेंशन का अधिकार: पुरानी पेंशन योजना (OPS) के तहत शिक्षकों को पूर्ण पेंशन का लाभ सुनिश्चित किया जाए ताकि सेवानिवृत्ति के बाद उनका भविष्य सुरक्षित हो..
क्रमोन्नति का लाभ: समयमान और क्रमोन्नति के नियमों के तहत पात्र शिक्षकों को अविलंब क्रमोन्नति का लाभ दिया जाए।
मुलाकात के बाद बोले रविंद्र राठौर:
फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने मुलाकात को बेहद सफल बताते हुए कहा, "मुख्यमंत्री जी का रुख हमारी मांगों को लेकर बेहद संवेदनशील और सकारात्मक रहा। उन्होंने वेतन विसंगति और टेट अनिवार्यता जैसे गंभीर विषयों पर हमारी बात सुनी और तुरंत शिक्षा सचिव को इस पर आगे की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री जी से मिले आश्वासन और शिक्षा सचिव से हुई चर्चा के बाद हमें पूरा विश्वास है कि प्रदेश के हजारों सहायक शिक्षकों और समग्र शिक्षकों को जल्द ही न्याय मिलेगा। संवेदनशील मुख्यमंत्री जी द्वारा संगठन के प्रतिनिधि मंडल की सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुने और सकारात्मक निर्णय लेने का भरोसा दिलाया जिससे संगठन के समस्त प्रदेश, जिला,ब्लांक और संकुल के निम्न पदाधिकारियों , एवं समस्त जिला अध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों ने संवेदन शील मुख्यमंत्री जी का सराहना करते हुऐ आभार व्यक्त किया..
इस उपलक्ष्य में जांजगीर चांपा जिला के जिलाध्यक्ष हरीश कुमार गोपाल जिला सचिव दिनेश तिवारी जिला कोषाध्यक्ष दिलीप भारती जिला कार्यकारी अध्यक्ष विवेक राठौर आशीष सिंह के द्वारा उन्हें फूल एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया और जाँजगीर जिले की ओर से रविंद्र राठौर जी का आभार व्यक्त किया गया..
Post a Comment